ऑफर! ₹20 हजार से सस्ते OnePlus फोन में 108MP कैमरा, साथ में महंगे इयरबड्स FREE
ऑफर! ₹20 हजार से सस्ते OnePlus फोन में 108MP कैमरा, साथ में महंगे इयरबड्स FREE
टेक कंपनी OnePlus एक जबर्दस्त ऑफर लेकर आई है, जिसके चलते इसका नया OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन खरीदने वालों को इयरबड्स फ्री मिलेंगे। कंपनी OnePlus Nord Buds CE बड्स फ्री में देने वाली है।
टेक कंपनी OnePlus की ओर से बीते दिनों Nord सीरीज का नया स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite लॉन्च किया गया है और अब इस फोन के लिए जबर्दस्त ऑफर की घोषणा की गई है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन खरीदने वालों को इसके धांसू इयरबड्स OnePlus Nord Buds CE फ्री में दिए जाएंगे। नए Nord CE 3 Lite की सेल अगले हफ्ते शुरू होगी और इस स्मार्टफोन को कंपनी बजट प्राइस पर प्रीमियम फीचर्स के साथ लेकर आई है। इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट 108MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
OnePlus Nord CE 3 Lite स्मार्टफोन को पिछले साल मार्केट का हिस्सा बनाए गए OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के सक्सेसर के तौर पर उतारा गया है और यह 108MP कैमरा वाला कंपनी का पहला फोन है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने 5 अप्रैल को OnePlus N Buds 2 भी लॉन्च किए हैं, जिन्हें कम कीमत में प्रीमियम ऑडि ऐप पर पढ़ें एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। नया फोन खरीदने वालों को OnePlus Nord Buds CE के अलावा OnePlus Nord Watch पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।
डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे Nord CE 3 Lite
OnePlus Nord CE 3 Lite की पहली सेल भारत में 11 अप्रैल को है,
जिसमें इसे कंपनी के स्टोर्स, आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स
प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदा जा सकेगा। इस फोन की कीमत 8GBऔर 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट के लिए 19,999 रुपये रखी गई वहीं, इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरियंट 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह फोन पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है और इसपर कई ऑफर्स का फायदा मिलेगा।
ICICI बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान या फिर EMI लेनदेन की स्थिति में नए फोन पर 1,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। केवल 99 रुपये में 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी मिल सकती है। अन्य ऑफर्स के लिए वनप्लस ने जियो और गूगल के साथ पार्टनरशिप की है। अब पता चला है कि OnePlus Nord CE 3 Lite खरीदने वालों को 2,299 रुपये कीमत वाले OnePlus Nord Buds CE फ्री मिलेंगे। इसके अलावा फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 30 अप्रैल तक OnePlus Nord Watch खरीदने की स्थिति में 1,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी।
ऐसे हैं OnePlus Nord CE 3 Lite के स्पेसिफिकेशंस नए
वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन में 6.72 इंच का फुल HD+ रेजॉल्यूशन व IPS LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 690nits की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। OnePlus Nord CE 3 Lite में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम मिलती है, जिसे खास रैम एक्सपेंशन फीचर के साथ 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 Lite के बैक पैनल पर 108MP प्राइमरी लेंस के साथ 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इस फोन में 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। लंबे बैकअप के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी की मानें तो केवल 30 मिनट में फोन जीरो से 80 पसेंट तक चार्ज हो जाता है।

nice
ReplyDelete